रायगढ़ – एनटीपीसी तलईपल्ली ने 22 दिसंबर, 2023 को परियोजना प्रभावित गांवों की महिलाओं के लिए सफल सिलाई प्रशिक्षण सत्रों को आयोजित करने के पश्चात सिलाई मशीन वितरण अभियान का आयोजन किया। स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने और स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, एनटीपीसी तलाईपल्ली ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने वाली प्रतिभागियों को कुल 43 इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीनें वितरित कीं।
श्रीमती रिशा ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी, घरघोड़ा और श्री विजय कुमार कानूनगो, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। अन्य उल्लेखनीय अतिथियों में श्री बी.एल स्वामी, विभागाध्यक्ष (एलए/आर) शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए, श्रीमती ठाकुर ने अपने उन दिनों को याद किया जब वह आजीविका कमाने और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में एक अधिकारी बनने के अपने प्रयासों में स्वसहायता करने हेतु छात्रों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। श्रीमती ठाकुर ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और उनके आगे की स्वतंत्र यात्रा की कामना की।
एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना प्रभावित लोगों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है। परियोजना द्वारा की गई विभिन्न पहलों में से, सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सबसे सफल पहलों में से एक रहा है। तीन महीने तक चलने वाला यह कार्यक्रम महिलाओं को सिलाई को अपनी आय का स्रोत बनाने के लिए आवश्यक कौशल निखारने में मदद करता है। अब, सिलाई मशीन उपलब्ध होने से, आस-पास के गांवों की महिलाएं एक सक्रिय भागीदार के रूप में अपने परिवार की आय में योगदान करने में सक्षम होंगी।


- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
