भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार अस्तित्व में आने के बाद आज से एमपी की 16वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच विधानसभआ में बदलाव देखने को मिला है।

आसंदी के पास लगी तस्वीरों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है।
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र प्रारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस सत्र में पहले दो दिन निर्वाचित सदस्यों को सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को अध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर के नाम इस पद के लिए तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन होगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




