बड़ी खबर: वाराणसी में खुला दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्वेद महामंदिर, 7 मंजिला सबसे बड़े ध्यान केंन्द्र की क्या है, खासियत पढ़िए….

IMG-20231219-WA0001.jpg

स्वर्वेद मंदिर: पीएम मोदी ने वाराणसी उमरा में बने स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन किया. विहंगम योग संस्थान के संस्थापक संत सदाफल महाराज के दुनिया भर के दर्जनों देशों में सैकड़ों आश्रम हैं।
इनमें वाराणसी का यह स्वर्वेद महामंदिर सबसे बड़ा है। 20 साल में 35 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 7 मंजिला मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र माना जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक साथ 20 हजार लोग योग और ध्यान कर सकते हैं।

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें योगाभ्यास करने की सुविधा होगी, मंदिर की दीवारों पर अद्भुत नक्काशी है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था. स्वर्वेदा मंदिर अपनी विशेष भव्यता के लिए काफी चर्चा में रहता है, क्योंकि यह मंदिर बहुत ही भव्य तरीके से बनाया गया है। यह मंदिर इतना बड़ा है कि इसमें एक साथ 20 हजार से ज्यादा लोग ध्यान कर सकते हैं और इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र कहा जाता है।

जानिए इस मंदिर की कहानी?
स्वर्वेद मंदिर का नाम दो शब्दों स्वः और वेद से मिलकर बना है। स्वः का अर्थ है आत्मा, वेद का अर्थ है ज्ञान। स्वः का दूसरा अर्थ है ईश्वर, वेद का अर्थ है ज्ञान। जिस माध्यम से आत्मा का ज्ञान प्राप्त होता है, जिससे स्वयं का ज्ञान प्राप्त होता है, उसे स्वर्वेद कहते हैं। इस मंदिर में किसी विशेष देवता की पूजा करने के बजाय उनका ध्यान किया जाता है और यह एक ध्यान स्थल है। मंदिर की सभी मंजिलों की भीतरी दीवारों पर स्वर्वेद के लगभग चार हजार दोहे लिखे हुए हैं। बाहरी दीवार पर वेद, उपनिषद, महाभारत, रामायण, गीता आदि विषयों पर 138 पेंटिंग बनाई गई हैं, ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।

क्या है इस मंदिर की खास बात?
यह स्वर्वेद महामंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह 7 मंजिला है और 35 करोड़ से ज्यादा की लागत से 64 हजार वर्ग फीट में बना है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र भी है। काशी में स्वर्वेद मंदिर 180 फीट ऊंचा है। इस मंदिर में मकराना संगमरमर का उपयोग किया गया है, जिसमें स्वर्वेद के 3137 दोहे लिखे गए हैं। इसमें कमल के आकार का गुंबद भी है, जो बहुत सुंदर दिखता है, क्योंकि मुख्य गुंबद 125 पंखुड़ियों वाले विशाल कमल के फूल जैसा है।

Recent Posts