सारंगढ़-बिलाईगढ़। पाँच साल तक भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनैतिक रूप से प्रदेश में बहुत जुल्म हुए है, प्रदेश में हज़ारों कार्यकर्ताओं के एफ़आईआर भी दर्ज हुआ है। सारंगढ़ दे की सारंगढ़ ज़िला में भी ऐसे कई कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा था। विगत दिन भाजपा ज़िला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आक्रामक युवा नेता हरिनाथ खुंटे प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा ने सोशल मीडिया में एक अख़बार कटिंग पोस्ट करके केप्शन में लिखा है कि “पाँच साल संघर्ष को भुलाया नही जा सकता”, जिसको भाजपा ज़मीनी कार्यकर्ताओं में काफ़ी सकारात्मक चर्चा हो रहा है।
इसी को लेकर मीडिया ने आज प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे से संवाद किया जिस पर श्री खुंटे ने कहा निश्चित रूप से कांग्रेस के भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में सभी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है उनको महत्व मिलेगा, तथा कांग्रेसी कार्यकाल में जो जो अधिकारी/कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं को निजी रूप परेशान करने का कार्य किया है ऐसे अधिकारियों की सर्जरी ज़रूरी है, आने वाले समय में काफ़ी बदलाव दिखेगा।सरकार की योजना जनता तक पहुँचे इसको लेकर अधिकारीगण सजग रहे। केंद्र सरकार की योजना तथा मोदी की गारंटी में किसी भी प्रकार चूक नही किया जाएगा।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
