नई दिल्ली। देश में मीचौंग का असर खत्म होते ही कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। कई राज्यों में शीतलहर, बर्फबारी और ठंडी हवा के साथ कोहरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में जहां सर्दियों की शुरुआत हो गई है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा।

बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। वहीं, दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।
इन राज्यों में छाए रहेंगे घने कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यम कोहरे का सितम हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 1 या 2 स्थानों पर गुरुवार की सुबह छाए रहेगा। इस घने कोहरे का प्रकोप त्रिपुरा के भी एक-दो स्थानों पर भी देखा जाएगा। वहीं, अगर बारिश की बात करें तो तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम असम के लक्षद्वीप के हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, लक्षद्वीप में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर जारी है। अंबिकापुर में 6.1 डिग्री, रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेंड्रा रोड में 9, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8, राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

