मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे, सोमवार को विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है.
मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. जगबीर देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है.

इससे पहले मध्य प्रदेश सीएम का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बात की. इसके बाद पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा ने भोपाल स्थिज राज्य मुख्यालय में विधायकों के साथ बैठक की. इसी में सीएम के नाम पर मुहर लगी.

बीजेपी ने एक साथ साधे कई समीकरण
मध्य प्रदेश में जिस तरह से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. बीजेपी ने इस फॉर्मूले के साथ ही कई सीमकरण एक साथ साधने की कोशिश की है. बीजेपी ने जगबीर देवड़ा और राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया है. इस फैसले से बीजेपी ने दलितों और ब्राह्मणों को एक साथ साधने की कोशिश की है.
जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी का आभार- मोहन यादव
मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मोहन यादव ने कहा, पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसका आभारी हूं. पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है. मुझे उम्मीद है कि सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश के विकास में मेरा साथ देंगे. मैं मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं.
नाम का ऐलान करने से पहले फोटो सेशन
भाजपा के भोपाल स्थित केंद्रीय कार्यालय पर विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों ने फोटो सेशन भी कराया. यहां प्रदेश के तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्रटर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण ओर पार्टी नेता आशा लाकड़ा के साथ शिवराज सिंंह चौहान, वीडी शर्मा नरेंद्र सिंंह तोमर, प्रह्लाद पटेल समेत सभी नव निर्वाचित विधायक मौजूद रहे.
भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर दर्ज की थी जीत
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था. इसके बाद से ही यहां सीएम फेस को लेकर बहस शुरू हो गई थी. यहां शिवराज सिंह चौहान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी सीएम पद की रेस को लेकर चर्चा में रहे.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
