कांग्रेस की समीक्षा बैठक से वापस लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री का मुझे भी इंतजार है। भाजपा के मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया पर उन्होंने तंज कसा।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में मिली हार पर नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल होने के बाद भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पहुंचे। बृहस्पत समेत बाकी नेताओं के बयानबाजी पर बघेल ने कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह आप लोगों को नए मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार हैं, उसी तरह मैं भी इंतजार कर रहा रहूं। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश व राजस्थान के मुख्यमंत्री का सवाल कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर हो गया है। समीक्षा बैठक के सवाल पर बघेल ने कहा कि बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा हुई।
एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई है। हमने तय किया है कि हम सब एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगेंगे। जो कमियां हैं, उसे दूर करकर एकजुट होकर लोकसभा लड़ना है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। 11 में से नौ सीटें भाजपा के पास हैं। बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। फिलहाल कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ में बढ़त को लेकर हैं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
