राजस्थान का विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब बीजेपी का हाईकमान सीएम तय करने में जुटा है। चुनाव परिणाम आते ही विधायक जी एक्शन मोड में आ गए हैं।
बीजेपी के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य अधिकारी को फोन पर चेतावनी दे रहे हैं कि शाम तक सड़कों से सभी नाॅनवेज के ठेले हट जाने चाहिए।

बता दें कि हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अधिकारी को फोन पर चेतावनी दे रहे हैं कि खुल में नाॅनवेज बेच सकते हैं क्या? इसके अधिकारी इधर-उधर की बात करने लगे तो गुस्साए विधायक जी ने फोन पर चेतावनी दे दी कि 24 घंटे के सारे ठेले हट जाने चाहिए। शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए।
मैं शाम तक रिपोर्ट लूंगा
उन्होंने मार्केट में खड़े होकर अधिकारी को फोन लगाया और क्लास लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर विधायक के इस एक्शन का स्वागत किया। इतना ही विधायक जी ने अधिकारी से कहा कि मैं शाम तक आप से रिपोर्ट लूंगा।
- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..संकुल समन्वयक (CSC) ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
