मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। तीन राज्यों में पार्टी की हार पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जनता का फैसला सिर माथे पर।’ वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं और वहां की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद कहा है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है।’

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। जय हिंद! इससे पहले प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तीनों राज्य की हार पर कहा जनता का जनादेश हम स्वीकार है।

राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं-विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।’ इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया कहा।’
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
