Result 2023: बस्तर की 12 में से आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा, पीसीसी अध्यक्ष बैज, मरकाम सहित कई दिग्गज हारे….

विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग से आठ सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने परिणाम से पहले लगाए गए सारे पूर्वानुमानों को झुठला दिया है। कांग्रेस को चार सीटों से संतोष करना पड़ा है।
भाजपा की लहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष व मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए।
मतगणना के पहले अधिकांश एग्जिट पोल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और बस्तर में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर में कांग्रेस के बढ़त का दावा किया गया था। नईदुनिया ने एक दिसंबर को बस्तर के मतदाताओं को बूझना बड़ा कठिन, एग्जिट पोल फेल होने का रिकार्ड शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें इस चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आने की संभावना जताई गई थी, जो सही साबित हुई है। स्थानीय मुद्दों की उपेक्षा, प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस के घोषणापत्र से अधिक मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास और बस्तर को केंद्र मानकर भाजपा के संगठन के केंद्रीय नेताओं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों की कांग्रेस को हराने की रणनीति ने कांग्रेस को जहां चार सीटों पर सिमटा दिया वहीं भाजपा को आठ सीटें दिला दी।
बस्तर से प्रदेश की सत्ता का रास्ता तय होता है, इस विश्वास को भी एक बार फिर स्थापित किया है। छह माह पहले तक भाजपा बस्तर में मुकाबले में नजर नहीं आ रही थी और कांग्रेस लगातार 2018 का प्रदर्शन दोहराने का दंभ भरती रही थी। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता गया कांग्रेस का सारा समीकरण बिगड़ने लगा और भाजपा ने दो साल की मेहनत से तैयार चक्रव्यूह में कांग्रेस को फंसा लिया।
कोरोना के बाद से ही भाजपा की तैयारी
2018 के चुनाव में बस्तर के जनता का खोया विश्वास दोबारा अर्जित करने भाजपा ने कोरोना संकट के छंटते ही काम शुरू कर दिया था। 31 अगस्त 2021 से दो सितंबर 2021 तक भाजपा ने जगदलपुर में प्रदेश स्तरीय मंथन शिविर आयोजित कर रणनीति पर काम तेज कर दिया। इसके बाद पिछले साल भाजपा के आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों ने लगातार बस्तर में दौरे तेज कर दिए थे। चुनाव के छह माह पहले भाजपा ने पीएम आवास योजना, शराब घोटाला, महिला समूहों से रेडी टू ईट उत्पाद का काम छीनकर निजी एजेंसी को ठेके में देने, वादाखिलाफी आदि ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस को मुखरता से घेरने का काम किया कि सरकार और पार्टी दोनों को जवाब देने में परेशानी हुई।
ये दिग्गज जीते
कवासी लखमा, कांग्रेस
विक्रम मंडावी, कांग्रेस
लखेश्वर बघेल, कांग्रेस
लता उसेंडी, भाजपा
केदार कश्यप, भाजपा
विक्रम उसेंडी-भाजपा
ये दिग्गज हारे
दीपक बैज, पीसीसी अध्यक्ष
मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री
संतराम नेताम, केशकाल
पिछले चार विधानसभा चुनावों में ऐसा रहा था परिणाम
2003- भाजपा- 9, कांग्रेस- 3
2008- भाजपा- 11, कांग्रेस- 1
2013- भाजपा-4, कांग्रेस- 8
2018- भाजपा- 1, कांग्रेस-11
2019- दंतेवाड़ा में उपचुनाव के बाद 12 सीटों पर कांग्रेस।
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

