वर्ल्डकप (World Cup) के समाप्त होने के बाद से ही क्रिकेट के सभी चाहने वाले IPL का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं और बीते दिनों खबर आई थी कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट जल्द से जल्द IPL की नीलामी को आयोजित कर सकती है।
इसके साथ ही यह खबर आई थी कि, सभी IPL टीमों ने अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी कर दिया है और इसके साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर भी खबरें बनी हुई हैं।

हाल ही में ट्रेड के माध्यम से मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को अपनी स्क्वाड मे शामिल किया है और इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों को भी ट्रेड किया गया है। ट्रेड के बाद खिलाड़ियों की किस्मत IPL की नीलामी में खुलेगी और इस बार की IPL नीलामी बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस बार IPL नीलामी में एक भारतीय खिलाड़ी के ऊपर लंबी बोली लगाई जा सकती है।

शाहरुख खान साबित हो सकते हैं नीलामी के मंहगे खिलाड़ी
Shahrukh Khan
इस बार की IPL नीलामी में कई भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि, जिन खिलाड़ियों ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, इस बार की IPL नीलामी में धाकड़ ऑलराउंडर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के ऊपर कुबेर का खजाना खुलने वाला है।
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें इन्टरेस्ट दिखा सकती हैं और कहा जा रहा है कि, इस खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल करने के लिए ये दोनों टीमें किसी भी हद तक जा सकती हैं।
आईपीएल में शानदार रहा है शाहरुख प्रदर्शन
अगर बात करें धाकड़ ऑलराउंडर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के IPL प्रदर्शन की तो उन्हें पहली बार साल 2021 के आईपीएल नीलामी मे पंजाब किंग्स की टीम के द्वारा शामिल किया गया था और उन्होंने लगातार 3 सीजन तक पंजाब के लिए खेला है। शाहरुख खान ने अपें आईपीएल करियर मे खेले गए 33 मैचों की 31 पारियों में 134.81 के खतरनाक स्ट्राइक रेट और 20.29 के औसत से 426 रन बनाए हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
