रायपुर. छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 का मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी 29 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगी.

बता दें कि स्टेडियम का लाखों का बिजली बिल नहीं भरने से वहां की बिजली कनेक्शन काट दी गई है. अस्थायी कनेक्शन और जनरेटर के भरोसे यह मैच होगा.
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी तरुणेश परिहार ने बताया, पिछले बार सुरक्षा में जो चूक हुई थी उससे सबक लिया गया है. पूरे ग्राउंड में तेज रनर की टीम तैनात रहेगी. परिहार ने बताया, अगर कोई खिलाड़ियों के बीच जाने की कोशिश करता है तो उन्हें तत्काल रोक दिया जाएगा. पिछले बार एक बच्चा ग्राउंड के बीच खिलाड़ी के पास पहुंच गया था.
एक दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच आयोजित है. इसके लिए एक हजार से 25,000 रुपए तक की टिकट बेची जा रही है. बता दें कि स्टेडियम का लाखों का बिजली बिल नहीं भरने से वहां की बिजली कनेक्शन काट दी गई है. परिहार ने बताया, अस्थायी कनेक्शन और जनरेटर के भरोसे यह मैच होगा.
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

