नई दिल्ली। देश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड तो कुछ राज्यों में हल्की ठंड मगसूस हो रही है। लेकिन इसके साथ ही अब बारिश भी एंट्री ले रही है।

बता दें कि मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि देश के आठ राज्यों में आने वाले 24 घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इनमें देश के दक्षिण राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसकी बड़ी वजह पश्चिम विक्षोभ को बताया जा रहा है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, पुद्दुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
27 नवंबर को ओला वृष्टि की संभावना
दरअसल, पश्चिम विक्षोभ की वजह से दिल्ली के आस-पास के इलाकों में बूंदा बांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 27 नवंबर को ओला वृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अंडमान सागर के करीब स्थानों पर भी चक्रवाती हवाओं के चलने के आसार हैं। ऐसे में यहां बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है।
इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।
- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..BRC ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
