सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श मतदान केन्द्र एवं संगवारी मतदान केन्द्रों के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्देश दिए थे। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों को मॉडल जिले के धरोहर या अन्य अच्छी थीम पर प्रदर्शित करते हुए मतदान केन्द्र बनाने के निर्देश दिए थे जिससे मतदान करने वाले मतदाताओं को आकर्षित किया जा सके। उक्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आदर्श मतदान केन्द्रों एवं दिव्यांग संगवारी मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के पुरातात्विक धरोहरों, वन्य जीव जंतुओं एवं पुरातन मंदिरों की कलाकृतियों को मतदान केन्द्रों की दीवारों पर प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि मतदाता अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व मतदान में अपनी सहभागिता दें।


- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
