रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में आए बदलाव के बाद पूर्वी हवाएं शहर पहुंचने के कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन हवाओं और छाए बदली की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है और उत्तर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

वहीं आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठिठुरन अब और बढ़ने वाली है। प्रदेश भर में डूमरबहार सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड ज्यादा बढ़ने लगी है। रात के सात ही सुबह सुबह ठंड का असर ज्यादा हैै। दुर्ग और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा और रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
