सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2023 / लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारंगढ़ ने छात्रों द्वारा नगर भ्रमण कर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष सहयोग रहा। छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्लोगन के माध्यम से आम नागरिकों से मतदान हेतु अपील की। इस अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ संजू पटेल, विद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
