हेमंत पटेल की रिपोर्ट

सारंगढ़: बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सरसींवा थाना मे एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, मानवता को शर्मशार करने घटना इस घटना मे किसी अज्ञात पापी द्वारा एक नवजात शिशु को जन्म होते ही काँटों की झाड़ियों मे फेक दिया गया। उक्त दर्दनाक घटना सरसींवा के पंचायत भवन समीप पानी टंकी के पास की है, जहां अज्ञात नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फेंका गया है।

ऐसे हुई जानकारी
छबि लाल बरेठ नमक व्यक्ति अपने मोबाइल से बाते करते हुए टहल रहा था सहसा नवजात शिशु की रोने का आवाज सुनाई दी, जब नजदीक जाकर देखा तो उसके आँखों को विश्वास नहीं हुआ उसने देखा की एक नवजात को किसी अज्ञात जानवर रूपी इंसान ने काँटों के झाड़ियों मे फेंक दिया था। छवि लाल ने इंसानियत दिखाते हुए पुलिस थाना सरसीवा को मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात शिशु काँटों कर बिच फेंका गया है।

जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी टीकाराम खटकर और स्टाफ ने घटना स्थल पर देखा मुवायना किया और बिना विलंब के नवजात शिशु को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसींवा में इलाज के लिए ले गए इसके बाद सहायक चिकित्सक मुकेश साहू और स्टाफ नर्स के द्वारा उपचार किया गया बेहतर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसींवा दी बच्ची को रायगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ दर्ज हुआ अपराध –
थाना प्रभारी सरसीवा टीकाराम खटकर द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 317 अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया तो, मामले की छानबीन चल रही है अभी तक शिशु और उसके परिवार की सूत्रों प्राप्त नहीं है।

छबि लाल बरेठ का कथन –
मैं सरसीवां में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं, दिनांक 06-11-2023 के शाम करीबन 06.40 बजे मैं उप स्वास्थ्य केन्द्र के बलग बधवा पार साईड फोन में बात करते टहल रहा था उसी दौरान बच्चे की रोने की आवाज आई तो मैं जाकर देखा की एक नवजात बच्चा रो रहा था और वहां पर कोई नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंक कर भाग गया था नवजात बच्चा लवारिस हालात में पडा था फिर मैं पुलिस स्टेशन सरसीवां फोन किया जहां से तुरंत पुलिस वाले आये और बच्चे का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सरसीवां लेकर गये जहां बच्चे का प्राथमिक उपचार बाद डाक्टर द्वारा बच्चे के उचित ईलाज हेतु रायगढ रिफर किया गया है मैं अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्यवाही चाहता हूं ।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
