सारंगढ़ बिलाईगढ़, 07 नवंबर 2023/कलेक्टोरेट सारंगढ़ के बाजू मंडी परिसर से संचालित निर्वाचन कार्य अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 17-सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र 43 के डाकमत पत्र, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बटालियन द्वारा किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सीआईएसएफ के इस बटालियन के सुरक्षा जवानों का खाना-पीना, निवास, शौचालय आदि का कैम्प व्यवस्था मंडी परिसर में ही किया गया है। मंडी परिसर के स्ट्रांग रूम से लेकर मंडी के सभी कोनों में सुरक्षा बैरक बनाया गया है। मंडी परिसर के सभी दिशाओं का सुरक्षा बैरक से जवानों द्वारा पाली-पाली कर 24 घंटे जवान ड्यूटी कर रहे हैं। इसके साथ-साथ मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरा से भी सुरक्षा निगरानी की जा रही है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
