सारंगढ़: घोषित नगर पंचायत और उप तहसील का दर्जा पा चुकी कोसीर के बाजार चौक में सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाया गया CCTV कैमरा बना महज दिखावा प्रतीत हो रही है, ग्रामीणों की माने तो पिछले छह महीनों से अधिक समय पहले खराब हो चुका है, सोचनीय बिंदु यह है कि खराब पड़े CCTV कि जानकारी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के अलावा पंचायत कर्मियों को भी है। लेकिन,आम पब्लिक कि परवाह भला कौन करे! लापरवाही का दंश आज एक बैंक उपभोक्ता ने झेलाजो उठाईगीरी जैसे घटना का शिकार हो गया! सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण उपभोक्ता द्वारा बैंक से 8 हजार आहरण कर बाहर निकलने के बाद पेंट के जेब में रखने के दौरान समस्त रुपया सारंगढ़ रोड साइड पर ही कही गिर गया, जब ग्रामीण ने CCTV कैमरा से जानकारी लेनी चाही तो ग्रामीणों ने कैमरा खराब होने की बात कही। फिलहाल उपभोक्ता द्वारा थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराने की जानकारी प्राप्त नही हुई है, लेकिन मुख्य चौराहों मे महीनो बंद पड़े CCTV से चोरों के हौसले जरूर बुलंद नज़र आ रहे हैँ, और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बड़े हादसे को न्यौता देने का काम कर रही है!

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
