सारंगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा की अनुरूप छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जाएगी, जिसका शुभारंभ आज 01 नवंबर से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2024 तक चलेगा।
आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष में किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के चलते गत वर्ष लगभग ढाई लाख नवीन किसानों ने पंजीयन करवाया था और किसानों से रिकॉर्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष भी किसानों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। राज्य सरकार द्वारा किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित की लक्ष्य के मद्देनजर बारदाने एवं खरीदी व्यवस्था दुरूस्त किए गए हैँ। इसके मद्देनज़र सारंगढ़ अंचल मे किसान नेता के रूप मे विख्यात मोती पटेल द्वारा धान उपार्जन केंद्र कपरतुंगा मे धान खरीदी हेतु किसानों के साथ पूजा अर्जना कर धान खरीदी शुभारंभ की गई।
मोती पटेल ने की किसानों से अपील –विदित हो कपरतुंगा मे धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई है, समिति मे 15 क्विटंल के स्थान पर अब प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी। जिस पर युवा एवं किसान नेता मोती पटेल ने क्षेत्र के किसानों को साफ एवं उचित नमी वाले धान विक्रय करने के साथ सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों की सहयोग करने हेतु अपील की है। उक्त शुभारंभ समारोह मे किसान नेता मोती पटेल के साथ समिति प्रबंधक निर्मल दास वैष्णव,अध्यक्ष भगत राम, विजय विक्की पटेल सरपंच छातादेई, गणेश राम पटेल,बंशीधर पटेल, मोहित राम, नन्दलाल पटेल, केदारनाथ पटेल, संपत पटेल, पिताम्बर पटेल, कर्मचारी लखन, लीलाम्बर पटेल सहित हमालगण उपस्थित थे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
