शर्मनाक घटना: बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करने जा रहे भाई की थाने के सामने पिटाई, पुलिस ने लिया ये एक्शन….
जिले में बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करना भाई को महंगा पड़ गया. शोहदों ने राठ थाना कोतवाली के सामने सरेआम पीट दिया. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीड़ित भाई के मुताबिक बहन को रास्ते में आने जाने के दौरान आए दिन शोहदे परेशान करते थे. शुरू में बहन ने लफंगों की करतूत को नजर अंदाज किया. छेड़खानी नहीं थमने पर उसने परिजनों को जानकारी दी. इसलिए पुलिस से मदद लेने का फैसला किया गया. थाने जा रहे भाई की दबंग शोहदों ने सरेआम पिटाई कर दी.
बहन से छेड़छाड़ की शिकायत करना पड़ा भारी
चार पांच की संख्या में अकेले भाई पर बदमाशों ने धावा बोल दिया. मारपीट में भाई को बुरी तरह चोट आई है. थाने के सामने सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. आनन फानन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. राठ थाना इलाके में रहने वाली लड़की डिग्री कॉलेज की छात्रा है. आरोप है कि मोहल्ले का लड़का साथियों के साथ रोजाना छात्रा को रास्ते में परेशान करता था. छात्रा ने घटना की शिकायत परिजनों से की थी.
शोहदों ने सरेआम थाने के सामने की मारपीट
राठ सीओ आरके सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है. लड़की के आरोप को जांच में शामिल किया गया है. जांच पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बता दें कि पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद मनचलों की करतूत थमने का नाम नहीं ले रही है. योगी सरकार ने शोहदों को सख्त सबक सिखाने का आदेश दिया है. लेकिन ताजा मामले को देखकर लगता है शोहदों को कानून की परवाह नहीं है. राठ सीओ दो पक्षों में मारपीट की घटना को पुरानी रंजिश का बताते हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली राठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया. पीड़ित की बहन के लगाए गए आरोपों की जांच और विवेचना की जा रही है.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
