सारंगढ़ : आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आचार संहिता के पश्चात आज आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। वृत्त सारंगढ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की लात नदी के किनारे गुड़ेली के जंगलों में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही आबकारी अमला नाव से नदी पार कर जंगल पहुँचा लेकिन शराब निर्माता और माफिया उनसे तेज निकले और जब तक आबकारी टीम अड्डे पर पहुंचते उससे पहले ही गायब हो गये। मौके वारदात पर सिर्फ दस लीटर क्षमता वाले 09 पॉलीथिन में भरी हुई 90 लीटर महुआ शराब, 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरी हुई 15 लीटर महुआ शराब और प्लास्टिक बोरी के अंदर ब्लाडरनुमा पॉलीथिन में भरी हुई 20 लीटर महुआ शराब समेत कुल 125 लीटर महुआ शराब ( कीमत 25000 रुपए) और 40 प्लास्टिक बोरियों में से प्रत्येक में 25-25 किलोग्राम महुआ लाहन समेत कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन ( कीमत 50000 रुपए) बरामद हुआ, इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण की सामग्री भी जप्त की गई। लेकिन आबकारी के हाथ कोई आरोपित हाथ नही लगे।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
