रायगढ़ जिले में महुआ शराब के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के सख्त दिशानिर्देश के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..
आज दिनांक 11-09- 2021 को आबकारी उडनदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम तुरंगा के चौहान पारा में चित्रसेन चौहान और अभिमन्यु चौहान के द्वारा अवैध महुआ शराब बेचा जा रहा है.. तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा ग्राम तुरंगा में छापामार कार्यवाही कर चित्रसेन चौहान के कब्जे से 34 पाउच महुआ शराब(6.8 लीटर) और अभिमन्यु चौहान के कब्जे से 40 पाउच(8लीटर) महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया.. माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनो आरोपीयो को जेल दाखिल किया गया ।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उडनदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कसेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सला एक्का एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे।। आबकारी उडनदस्ता टीम ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
