बदलते मौसम और त्योहारी सीजन का असर बच्चों की शिभा पर पड़ता है। कभी भारी बारिश तो कभी किसी और वजह से स्कूलों को बंद किया जाता है। इसी बीच आगरा में राम बारात और जनकपुरी के चलते आगरा प्रशासन ने 11 और 12 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने जनकपुरी महोत्सव के चलते जिले के नर्सरी से 12वीं तक के सभी राजकीय ,परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, आगरा में चार दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बीते मंगलवार को ऐतिहासिक राम बारात भी निकाली गई। वहीं प्रभु श्री राम मां जानकी का वरण करने के लिए संजय प्लेस स्थित जनक महल पहुंचेंगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ सकती है। इसलिए पुलिस ने डायवर्सन भी किया है। 11 से 14 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के दौरान रात 11:00 बजे से शहर में खुलने वाली भारी वाहनों की नो एंट्री नहीं खुलेगी। ये कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हर दिन रात 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नो एंट्री खोली जाएगी।

जनकपुरी महोत्सव देखने आने वाले लोगों के लिए दोपहिया ,चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग आयकर भवन, सेंट पॉल स्कूल ,आगरा नगर निगम और सूरसदन, संजय टॉकीज ,जीएसटी कार्यालय परिसर, सेंट पीटर्स कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा VIP VVIP पास धारकों के लिए होटल पीएल पैलेस से आहार रेस्टोरेंट के पास आयकर भवन में पार्किंग स्थल बनाया गया है। जनक महोत्सव के दौरान चार दिनों तक आगरा के संजय प्लेस में सभी प्रकार के वाहन जिसमें दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेंगे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
