बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि, ठगों ने बिलासपुर के एसपी संतोष कुमार सिंह के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं।

इसको लेकर एसपी ने जानकारी शेयर की है और लोगों को इनसे बचने के लिए कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एसपी आईपीएस संतोष कुमार सिंह के नाम पर ठगों ने सोशल मिडिया पर अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को इनसे बचने की सलाह दी है। साथ ही प्रोफाइल को रिपोर्ट करने और किसी की भी प्रकार का लेनदेन ना करने की हिदायत भी दी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
