सारंगढ़: जिला रेडक्रास सोसायटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ. ग.) के तत्वाधान मे रक्तदान शिविर का आयोजन आज दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में किया गया था। जिसमे NCC ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट महेश्वर दास वैष्णव और कैडेटों के द्वारा रक्तदान किया गया।
इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने भी रक्तदान में भाग लेकर जिलेवासियों के समक्ष एक उम्दा उदाहरण पेश किया।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)


