प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। तीन दबंगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, तीन दिन बाद पुलिस गैंगरेप की धारा में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश में जुट गयी है, वहीं इससे पहले 3 दिनों तक प्रतापगढ़ पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

दरअसल, प्रयागराज जिले के लाल गोपालगंज की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा प्रतापगढ़ के हथिगवां थाने इलाके के एक इंटर कालेज में कक्षा 10वीं की छात्र है। वह सुबह तैयार होकर अपने कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में उसको इलाके का एक युवक मिला उसने बताया की तुम्हारी मां को जहरीले जंतु ने काट लिया है, परिजन उसे कुंडा लेकर गए, छात्रा भी युवक की बातों में आ गई।
बताया जाता है कि छात्रा युवक के साथ बाइक पर बैठ अस्पताल के लिए निकल गयी, लेकिन, युवक छात्रा को अस्पताल ले जाने के बजाए जंगल में लेकर चला गया, जहां पहले से युवक के दो दोस्त भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक रेप किया, वहीं इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस तीन दिनों तक सीमा विवाद में उलझी रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीड़िता के परिजन जब एसपी से मिले तब एसपी के आदेश पर तीन दबंगो मोनू, रवि कुमार, सुनील के खिलाफ हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब गैंगरेप के आरोपियों की तलाश ने जुटी हुई है, जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
