एनएसयूआई सारंगढ बिलाईगढ़ जिला सचिव डेविड कुर्रे ने प्रेस के माध्यम से कहा कि 15 सालो से भारतीय जनता पार्टी गरीब , मजदूर , किसान और युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया है | भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 5 सालों में 15 सालो के तुलना में बेहतर काम किया है | भाजपा की परिवर्तन यात्रा को छतीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है | जिला सचिव NSUI डेविड कुर्रे ने आगे बताया कि जनता इनकी परिवर्तन यात्रा में शामिल ही नही होना चाहती , देश भर के केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ में आयोजित परिवर्तन यात्रा व अन्य कार्यक्रम में आने से कतरा रहे है | पिछली बार केंद्रीय गृहमंत्री जब अमित शाह जी कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने छत्तीसगढ़ आये थे तब 1000 लोगो की क्षमता वाला हॉल भी पूरी तरह भर नही पाया था | उसके बाद दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अमित शाह आने वाले थे मगर भीड़ नही जुट पाने के कारण गृहमंत्री जी ने अपना दौरा रद्द कर दिया और इनके नेताओं द्वारा मौसम को बहाना बना दिया गया |
छत्तीसगढ़ की जनता अब जान चुकी है कि कांग्रेस सरकार ही गरीब , मजदूर व किसानों की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी का इस परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस पार्टी को कुछ प्रभाव नही पड़ेगा क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी |

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
