छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: DEO पर कार्रवाई: कलेक्टर ने जारी किया शो कॉज नोटिस, पढ़िए पुरी कहानी….
जशपुर. समय-सीमा में विभागीय प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्ह समय पर विभागीय प्रकरणों का निराकरण नहीं कर रहा था. जिसके कारण कलेक्टर ने ये कार्रवाई की.
DEO के पास वर्तमान स्थिति में 53 समय-सीमा प्रकरण लंबित हैं. समय-सीमा की बैठक में बार-बार निर्देशित किये जाने के बाद भी अधिकारी ने लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया. नोटिस में कहा गया है कि उक्त कृत्य पदीय कर्त्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता को प्रदर्शित करता है. जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है. उक्त संबंध में आप तीन दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष जवाब प्रस्तुत करें. जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर आपके विरूद्ध नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
