जगन्नाथ बैरागी

कोरबा : छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी कोरबा जिले में एक कलयुगी मामा ने अपनी 8 वर्षीय भांजी को हवस का शिकार बनाकर मानवता को कलंकित किया है।
कलयुगी मामा इतने में ही नहीं रुका और उसने पीड़िता को घटना का जिक्र करने पर मासूम बच्ची और उसके माता- पिता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
पुलिस के अनुसार, ये घटना 14 जुलाई को तब हुई बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी आया और मौका पाकर वो बच्ची को अपने कमरे में ले गया और मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया।
आरोपी ने नाबालिग को जाने से मारने की धमकी भी दी जिसके कारण बच्ची चुप रही और आखिरकार 8 अगस्त को अपने घर वालो को घटना की जानकारी दी। फिर मोहल्लेवासियों के सुझाव पर परिजनों ने 05 सितंबर को पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने धारा 376 (क)(ख), 506 भादवि और 5 (ड),6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
