छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बुधवार से प्रदेश भर में लगातार बारिश शुरू होगी। साथ ही बारिश का दायरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है,साथ ही आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
विशेषकर रायपुर व जगदलपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
प्रदेश भर में 15 सितंबर तक 937.6 मिमी वर्षा हो गई है। रायपुर जिले में भी 1000 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। अब फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और वर्षा का दौर शुरू होगा।
बारिश थमी तो बढ़ी उमस
बारिश थमते ही अब उमस में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को भारी वर्षा की संभावना है,इसके साथ ही बिजली भी गिर सकती है।
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
