छत्तीसगढ़: नदी में कूदे युवक का शव मिला : पिता ने दोस्तों पर ही लगाया हत्या का आरोप…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीते दिनों एक युवक शिवनाथ नदी के पुल से कूद गया था। युवक के दोस्तों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। पिछले दो दिनों से एसडीआरएफ टीम नदी में उतरकर तलाश कर रही थी।
जिसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय मछुआरों की टीम ने शव को नदी से ढूढकर बाहर निकाला। युवक उमाकांत साहू के शव पर गंभीर चोट के निशान है, पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसे मारकर नदी में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
दरअसल बुधवार 6 सितंबर की रात उमांकात साहू अपने दोस्त कुणाल के बर्थडे पार्टी में गया था। उसके साथ आदित्य साहू, गोपाल दाउ, साकेत देवांगन, मुस्कान और एक अन्य लड़की भी गई थी। सभी ने दोस्तों में मिलकर हमर ढाबा में खाना खाया था। देर रात 12.38 बजे साकेत ने पिता विश्राम सिंह साहू को फोन कर बताया कि उमाकांत ने शिवनाथ में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, उसके साथ मारपीट की गई है। इससे ये स्पष्ट है कि उसने खुदकुशी नहीं की बल्कि, उसे मारकर नदी में फेंका गया है। पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की सही जांच करके आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।
मरने वाला चीजों को सुरक्षित नहीं रखता-पिता
उमाकांत के पिता विश्राम साहू के मुताबिक जिस ब्रिज से उमाकांत ने छलांग लगाई थी, उस जगह पर उसकी घड़ी, पर्स, मोबाइल, रुमाल और चश्मा रखा हुआ मिला। सुसाइड करने वाला मरने से पहले अपनी चीजों को सुरक्षित नहीं रखता। उनका आरोप है कि उसके चारों दोस्तों ने पहले मिलकर उसकी हत्या की और इसके बाद उसके सामान को वहां पर रख दिया। विश्राम साहू का आरोप है कि ढाबे में भी उमाकांत खाना नहीं खाया और अकेले घर वापस आने के लिए बुलेट से निकला। उसके बाद उसके दोस्त साकेत देवांगन और कुणाल दूसरी गाड़ी से उसके पीछे-पीछे गए, बाद में साकेत ने बताया कि उमाकांत बड़े ब्रिज न जाकर छोटे ब्रिज की तरफ गया। उन्होंने उसे नदी में कूदते हुए देखा है। फिलहाल पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
