अगर बारिश के चलते रद्द होगा एशिया कप का फाइनल, तो ऐसे निकलेगा मैच का नतीजा, इस टीम को माना जाएगा चैंपियन…..
भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका में हैं जहां टीम इंडिया एशिया कप खेल रही है। टीम इंडिया का सुपर 4 में पहला मुकाबला क्ल पाकिस्तान के खिलाफ़ खेलना है। एशिया कप में सुपर 4 के सभी मुकाबलों पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
यहाँ तक की 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर भी बारिश की संभावना काफी तेज है। बारिश हुई और अगर नहीं हो पाया फाइनल मुकाबला तो फिर इस प्रक्रिया के तहत घोषित किया जाएगा एशिया कप 2023 का विजेता। आइए जानते हैं।
एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया
एशिया कप 2023 अब अपने सुपर 4 स्टेज में पहुंच चुका है। सुपर 4 स्टेज में पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान ने बाजी मार ली थी। आज यानी 9 सितंबर को सुपर 4 स्टेज का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। इसके बाद परसों यानी 10 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने को है।
सुपर 4 के मुकाबलों में जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी वो एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेंगी। लेकिन एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बारिश का अनुमान है। जिसके चलते 17 सितंबर को मुकाबले के होने के काफी कम आसार हैं।
फाइनल मुकाबले के लिए है रिजर्व डे
17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में बेहद कम अनुमान हैं कि 17 सितंबर को मुकाबला हो पाए। इसी को देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) ने फाइनल मुकाबले के रिजर्व डे रखा है। यानी अगर बारिश के चलते 17 सितंबर को नहीं हो पाता फाइनल मुकाबला तो फिर 18 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारत-पाक मुकाबले के लिए भी है रिजर्व डे
कल यानी 10 सितंबर को भी टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है।कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो शहर में बारिश की तगड़ी संभावना है। यानी बेहद कम आसार हैं कि मुकाबला पूरा हो पाए। इसीलिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भारत-पाकिस्तान के लिए रिजर्व डे रखा है।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

