छत्तीसगढ़: 24 वर्षीय युवक ने पुल पर बाइक रोककर नदी मे लगा दी छलांग…. पहले 04 दोस्तों के बीच हुई पार्टी, फिर ऐसा क्या हुआ जो युवक को लगानी पड़ी छलांग? तलाशी अभियान जारी…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीती रात 24 वर्षीय एक युवक ने अपना पूरा सामान अपने दोस्त को देकर पुल से छलांग लगा दी। फिलहाल अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया यह भी एक रहस्य बना हुआ है।
एसडीआरएफ(SDRF team) की टीम तलाश में जुटी हुई है।
इस घटनाक्रम को लेकर युवक के पिता ने बताया कि, देर रात कुणाल का फ़ोन आया कि उमाकांत शिवनाथ नदी(Shivnath river) में कूद गया है। हम परेशान हो गए और तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, सुचना मिलते ही राजनांदगाव पुलिस(Rajnandgaon police) मौके पर पहुंची। पिता ने बताया की उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। वहीं इस घटना के बाद से पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
मोबाईल, पर्स और घड़ी देकर कूदा नदी में
उमाकांत के दोस्त कुणाल ने बताया कि, रात में चार दोस्त दुर्ग-राजनांदगांव बाइपास पर हमर ढाबा में खाना खाने गए थे। पार्टी करने के बाद दो दोस्त कार से अपने घर निकल गए। उमाकांत अपनी बुलेट से कुणाल को लेकर अपने घर जाने के लिए निकला, अचानक छोटे पुल से गुजरते समय उसने बुलेट रोकी और कुणाल को पर्स, घड़ी, मोबाइल देकर नदी में कूद गया। कुणाल ने बताया कि, उसने उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद उसने पुलिस और उसके घरवालों को सूचना दी।
सवालों के घेरे में दोस्त
इस घटना को लेकर कई अनसुलझे सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल तो यह पैदा होता है कि, ढाबे में पार्टी के दौरान चारों दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उमाकांत को जान देनी पड़ी। जब चार दोस्त दो गाड़ियों में थे तो फिर वापसी के दौरान वो साथ क्यों नहीं निकले। हैरानी की बात तो यह है कि, ढाबे से घटनास्थल की दूरी काफी है। दूसरा सवाल यह कि, उमाकांत कुणाल को अपना सामान उतारकर दे रहा था तो उसने उसे क्यों नहीं रोका। यदि वो नहीं मान रहा था तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया। फिलहाल इन सभी सवालों का जवाब कुणाल और उसके दोस्त नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सर्वप्रथम उनका फोकस उमाकांत को ढूढ़ने पर हैं, जिसके बाद सभी सवालों के जवाब उसके दोस्तों से लिए जाएंगे।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
