भटगांव: वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए आज दिनांक 7.09.2023 को थाना प्रभारी महोदय के शासकीय वाहन CG 03 A 0226 में हमराह आरक्षक 395,477 को हमराह लेकर टाऊन पेट्रोलिंग पर गया था, बस स्टैण्ड भटगांव में जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम गिरवानी के संतोष साहू भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने के लिये अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखा है, की सूचना पर गवाह 01 रोहित लहरे 02. सेकराम के समक्ष मुखबीरी पंचनामा तैयार कर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर मौका स्थल पहूंचकर संतोष साहू को प्रयोजन बताकर तलाशी पंचनामा तैयार कर सूचना मिले स्थान की तलाशी लिया। तलाशी में आरोपी संतोष साहू अपने घर बाड़ी में छिपाकर रखें दो प्लास्टिक झिल्ली में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 4000/रूपये एवं बिक्री रकम 250/रूपये मिला ।आरोपी को शराब कब्जे मे रखने बाबत् वैध कागजात मांगा जो पेश नहीं कर सका आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष दो प्लास्टिक झिल्ली में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 4000/रूपये एवं बिक्री रकम 250/रूपये को सीलबंद कर जप्त किया गया। । आरोपी संतोष साहू पिता संतराम साहू उम्र 40 साल साकिन गिरवानी, थाना भटगांव के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. राजेश केरकेट्टा, आरक्षक मिथलेश राय, नरेन्द्र चन्द्रा, का विशेष योगदान रहा ।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
