Asia Cup 2023: रोमांचक मैच में 2 रन से हारा अफगानिस्तान, श्रीलंकाई टीम सुपर-4 राउंड में पहुंची…

श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद दाशुन शनाका की टीम सुपर-4 राउंड में पहुंच गई है. जबकि अफगान टीम का सुपर-4 राउंड में खेलने का सपना टूट गया है.
अफगानिस्तान को मैत जीतने के लिए 292 रन बनाने थे, लेकिन पूरी अफगान टीम 37.4 ओवर में 289 रनों पर सिमट गई. इस तरह श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज की.
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए. इस तरह अफगानिस्तान टीम के सामने जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य था. लेकिन अफगान टीम को सुपर-4 राउंड में पहुंचने के लिए लक्ष्य 37.1 ओवर या उससे पहले हासिल करना था. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं, अफगान कप्तान हशमुतल्लाह शाहीदी ने 66 गेंदों पर 59 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.
श्रीलंका के लिए कसून रजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले और धनंजय डी सिल्वा को 2-2 कामयाबी मिली. महीश तीक्ष्णा और महीथा पथिराना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
कुसल मेंडिस ने खेली अहम पारी…
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए. इस तरह अफगानिस्तान के सामने मुकाबला जीतने के लिए 292 रनों का लक्ष्य था. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए. कुसल मेंडिस ने 84 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े. जबकि चरिथ असलंका ने 43 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया. अफगानिस्तान के लिए गुलब्दीन नैब ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट झटके. जबकि मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट अपने नाम किया.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
