जिले के ग्राम संबलपुर बोडरा बिजली गिरने से तीन महिलाएं बेहोश हो गई। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घायल महिला को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी 2 को स्थिति ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि अचानक मौसम में बदलाव आया और गरज चमक भी होने लगी थी। हालांकि शहर में हल्की बूंदा-बांदी हुई। मगर अंचल के आसपास गरज चमक के साथ अच्छी बारिश भी हुई थी। इसी दौरान ग्राम संबलपुर बोडरा में खेत में कुछ महिलाएं काम कर रही थी। जिसके बाद महिलाएं खेत में ही साथ खाना खाने के लिए बैठी थी।
इसी दौरान जोर की गरज चमक हुई और महिलाएं बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं को बेहोश देख आसपास खेत में काम करने वाले लोग मौके में पहुंचे, जिन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। इस घटना में महिला सावित्री बाई की हालत गंभीर है, जबकि महिला पुनिया और सुमन बाई साहू की स्थिति ठीक है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
