छत्तीसगढ़: कलयुगी बेटे ने पिता को फरसा से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…
कोरबा जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव पुटवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर फरसा से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा पुटवा गांव से भागकर कटघोरा पहुंच गया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा पुलिस थाना की जटगा चौकी के अंतर्गत यह घटना आज सुबह लगभग 6 बजे पुटवा गांव के आमाभाटा मोहल्ले में हुई. जटगा से इस गांव की दूरी 8 किमी के आसपास है. जहां पर चंद्रभूषण सिंह ने अपने 62 वर्षीय पिता अवध सिंह पर फरसा से हमला कर दिया. जिससे अवध सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
