सारंगढ़: सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अर्नतगत आने वाला ग्राम दानसरा मे आज एक बाईक चोरी हो गई। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार नंदराम मनहर पिता श्री दाऊराम मनहर ग्राम चनामुडा का निवासी है तथा शा0 प्रा0 शाला सिलियारी में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत है। दिनांक 26.08.2023 को लगभग दोपहर 12 बजे अपने पुत्री व पोती को ग्राम दानसरा के डाक्टर आनंद प्रधान के अस्पताल में ईलाज कराने अपने मोटर सायकल हीरो पैसन प्रो मोटर सायकल किमती करीब 13000 रूपये में गया था जिसे अस्पताल के सामने में खडा कर अस्पताल अंदर मेरे पुत्री व पोती का ईलाज कराया बाद वापस अपने घर जाने के लिए अपने गाडी पास गया तो देख जहां मेरा गाडी खडा किया था वहा नही था आसपास पता तलाश किया कही पता नही चला अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही फुटेल देखने पर अज्ञात व्यक्ति चेहरा मे नकाब बंधा हुआ के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले जाते दिख रहा है। गाडी के डिक्की में मेरे नौकरी वाला पासबुक, महालेखकार हकदारी रायपुर से आया कागज, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का नोटीस कागज, व ईसका जबाव का पावती है ये सभी मेरे महत्वपुर्ण कागजात गाडी के डिक्की में है जिसकी मुझे सख्त से सख्त जरूरत है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

