छत्तीसगढ़: घर में आए मेहमान के साथ महिला का गलत संबंध का आरोप लगाते हैं पीट पीट कर उतारा मौत के घाट……

घर में आए मेहमान के साथ महिला का गलत संबंध का आरोप लगाते हुए आरोपितों ने पीट पीटकर मेहमान की हत्या कर दी। घटना जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगादरहा की है। थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि 16 अगस्त को डोंगादरहा के पैतूपारा निवासी प्रार्थिया रमिला खड़िया के घर झारमुंडा निवासी इरिमिया कुजूर (40) मेहमानी करने आया था।
इसी रात लगभग 10 बजे बस्ती में रहने वाले आरोपित महेन्द्र राम (37) और देवकुमार नायक (20) उसके घर आए और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। आरोपितों ने मृतक इरिमिया कुजूर का प्रार्थिया के साथ गलत संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसे घसीटते हुए घर से बाहर ले आए और लात व मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। आरोपितों की पिटाई से इरिमिया कुजूर बेहोश हो गया।
बेहोशी हालत में इरिमिया को छोड़ कर आरोपित भाग गए। घटना की सूचना इरिमिया के स्वजनों को मिलने पर उन्होंने अचेत इरिमिया को इलाज के लिए लैलूंगा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इरिमिया को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर लैलूंगा पुलिस जांच में जुटी हुई थी। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से चोट लगने से मृत्यु होने की आशंका जताए जाने पर तुमला पुलिस ने लैलूंगा पुलिस से केस की डायरी मिलने पर धारा 302 के अंर्तगत हत्या का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपितो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

