छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: इन 03 जिलों मे हो सकती है झमाझम बारिश….

छ्त्तीसगढ़ , छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और आसपास के जिलों समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति रहने की संभावना है।
प्रदेश में जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।
गुरुवार को रायपुर में दिनभर उमस भरा माहौल रहा और शाम को हल्की बारिश हुई। रात में बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिले के अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई है। बारिश की वजह से अब तक जो तापमान बढ़ा था, उसमें अब कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
कुसमी – 7 सेंटीमीटर, जशपुरनगर – 6 सेंटीमीटर, राजपुर, बिल्हा, शंकरगढ़, पांदी, उपरोरा – 5 सेंटीमीटर, खैरागढ़, मनोरा, अंबिकापुर, बरमकेला, कोरबा, बगीचा, पुसौर, वांड्राफनगर, मुंगेली, सारंगढ़, भैरमगढ़, धरमजयगढ़, प्रतापपुर, भोपालपटनम – 3 सेंटीमीटर,बिलाईगढ़, रायगढ़, खरसिया, बैकुंठपुर, सक्ती, लोरमी, पत्थलगांव, पथरिया, करतला, धमरा, लुण्ड्रा, छुईखदान – 2 सेंटीमीटर कुनकुरी, माकडी, मानपुर, लैलूंगा, सोनहत, पामगढ़, सिवीनारायण, दुर्ग, बटोली खड़गवा, दुलदुला, थानखमरिया, तखतपुर, तपकरा, रामानुजगंज, ओडगी, घरघोड़ा, रामानुजनगर, छुरा, सीतापुर 1 सेंटीमीटर बारिश हुई है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

