रायगढ़। किराना दुकान में नगदी सहित राशन सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार करते हुए रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा के ग्राम पाकरगांव गांव में रहने वाले आदर्श जायसवाल द्वारा कल थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अगस्त की रात्रि उसके किराना दुकान का गला खुला रहने से कोई अज्ञात व्यक्ति नगदी रकम, मोबाइल ब्लूटूथ, स्पीकर और 1 लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गया था, रात में ही दुकान आसपास पता करने पर गांव के युवराज सिदार द्वारा दीवाल फांद कर रात्रि में किराना दुकान घुसकर चोरी करना की जानकारी मिली, आदर्श जायसवाल के रिपोर्ट पर आरोपी युवराज सिदार पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी युवराज सिदार पिता बलराम सिदार उम्र 19 साल निवासी पकडग़ांव जूनापारा थाना लैलूंगा को हिरासत में लिया गया जिसे पूछताछ में चोरी करना कबूल किया। आरोपी के मेमोरेंडम पर नगदी रकम, मोबाइल स्पीकर और ब्लूटूथ जुमला कीमती 2500 रुपए की मशरूका जप्त कर आरोपी को न्यायिक निर्माण पर भेजा गया है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

