छत्तीसगढ़:सहायक शिक्षकों की हड़ताल खत्म, प्रमुख सचिव के साथ मीटिंग के बाद बनी बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों की 12 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज खत्म हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ संघ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला के साथ पदाधिकारियों की बैठक चली और वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन देते हुए उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया।
बता दें कि ये सहायक शिक्षक 3 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हडताल कर रहे थे, सबसे प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने की है। प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक और मीडिल स्कूल के शिक्षक के वेतन में 12 से 15 हजार रुपये का अंतर है, जबकि मीडिल और हाईस्कूल के टीचर के वेतन में सिर्फ 2 से 3 हजार का ही अंतर है। सहायक शिक्षक इसे दूर करने की मांग कर रहे हैं, इसके अलावा, नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति का लाभ देने और 20 साल की सेवा पूरी करने वालों को पुराने पेंशन का लाभ देने की भी मांग कर रहे हैं। आज दोपहर में इन सहायक शिक्षकों ने मंत्रालय घेराव करने भी निकले थे।
छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ संघ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला के साथ पदाधिकारियों की बैठक चली और वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन देते हुए उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का आश्वासन दिया है।
- संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया जिला स्तरीय बैठक सह भोज का आयोजन… - December 15, 2025
- आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… - December 15, 2025
- गोमर्डा अभ्यारण मल्दा (ब) मे वन्यजीव शांभर की मौत..वाहन की टक्कर से मौत की आशंका..! - December 14, 2025

