सरिया। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया के स्वयंसेवक छात्रों के द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डा एस के एक्का के दिशानिर्देश एवं प्राचार्य एस एन भगत के संरक्षण में आज 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के अवसर पर गोद ग्राम कांदुर पाली में विशाल रैली के माध्यम से सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गांव के सरपंच शशि कला पटेल एवं बाबूलाल प्रधान व कार्यक्रम अधिकारी उदय सिंह मालाकार के द्वारा विद्यादायिनी माता सरस्वती का पूजन अर्चन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, युवा प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया उसके पश्चात छात्रों के द्वारा अधितियो को एनएसएस बेच लगाकर स्वागत किए. ओर लक्ष्य गीत के माध्यम से लोगों में सद्धावना हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथि बाबूलाल प्रधान के द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार के कार्य हम स्वयं के लिए करते हैं वैसे ही अच्छे कार्य अपने घर ,गांव और देश के लिए करें ताकि हमारा गांव ,परिवार का नाम रोशन हो। उन्होंने रासेयो इकाई सरिया की खूब तारीफ किए और सरिया स्थित रामचंदी मंदिर में राज्यस्तरीय एनएसएस कैंप के दौरान निर्मित तालाब के लिए राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार को बधाई दिया। इसके पश्चात राम पंचायत परिसर में सद्भावना पोधे लगाकर वृक्ष मिंकेतन सीदार,महिला समूह के अध्यक्ष व को सवारने हेतु सदभावना शपथ लेकर सभी सदस्य ,पंच गण एवं छात्र संकल्पित हुए।उक्त अवसर पर विद्यालय सीदर,अतुल, सुशांत,सजल, विनीत आदि सभी से चंद्रशेखर साहा,रमन प्रधान,पुष्पक परिक्षित देहरी सचिव और अन्य छात्रों का विशेष योगदान रहा।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
