प्रधानाध्यापक करता था महिला शिक्षा मित्र के साथ अश्लील हरकत, महिला शिक्षामित्र ने हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…..
संभल: जिले में शिक्षा के मंदिर से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां महिला शिक्षामित्र ने हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस पर हेडमास्टर जान बचाकर भागा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, महिला शिक्षामित्र ने हेड मास्टर के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
महिला शिक्षामित्र के हाथों हेडमास्टर की पिटाई का मामला कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय का है. जहां गांव निवासी महिला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है. वहीं, पर केशव दत्त शर्मा प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है. आरोप है कि प्रधानाचार्य केशव दत्त शर्मा आए दिन महिला शिक्षामित्र के साथ अश्लील हरकतें करता है. बीते 18 अगस्त को भी प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षा मित्र के साथ अश्लील हरकत की. इस पर महिला शिक्षामित्र को गुस्सा आ गया और उसने आरोपी प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा. इस दौरान महिला शिक्षामित्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद सबने मिलकर हेडमास्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
हालांकि, इस दौरान हेड मास्टर ने जवाब में शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ दिया. शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में हेड मास्टर पिटाई से बचकर भागते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद महिला शिक्षामित्र ने आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी. इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला शिक्षामित्र की तहरीर के आधार पर आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ छेड़खानी करने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
