शादीशुदा महिला के प्यार में पागल युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने के चक्कर में प्रेमिका भी झुलसी…

Screenshot_2023-08-19-06-47-39-146_com.eterno-edit.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

शादीशुदा महिला के प्यार में पागल युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने के चक्कर में प्रेमिका भी झुलसी…

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

झारखंड के जमशेदपुर स्थित साकची थाना क्षेत्र के काली माटी रोड के चंद्रा होटल में शादी-शुदा महिला मित्र और एक युवक जली हालत में मिले।
होटल प्रबंधन ने दोनों को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया, वहीं महिला टीएमएच में इलाजरत है, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
प्रेम प्रसंग का है मामला

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है। कथित तौर पर एक-दूसरे से शादी करने को लेकर हुए विवाद में ही घटना हुई है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि युवक ने अंतिम बार मिलने को उसे साकची के होटल बुलाया था। शुक्रवार अहले सुबह चार बजे एमजीएम अस्पताल के पास से बाइक से बैठाकर युवक उसे होटल ले गया। जन्मदिन मनाया और शादी का दबाव देने लगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

इसके बाद युवक ने आग लगा ली, ऐसे में उसे बचाने में वह खुद भी झुलस गई। युवक का बयान पुलिस नहीं ले पाई है। इस कारण एक पक्ष ही सामने आया है। दोनों होटल के कमरे में किस परिस्थिति में झुलसे इसकी जांच साकची थाना की पुलिस कर रही है।

पहले से परिचित हैं दोनों

पुलिस को जानकारी मिली कि युवक और महिला एक-दूसरे से पहले से परिचित है। युवक की पहचान बर्मामाइंस थाना क्षेत्र इस्ट प्लांट बस्ती निवासी 23 वर्षीय राकेश गुप्ता के रूप में की गई है।

वहीं 24 वर्षीय महिला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह छायानगर की रहने वाली है और उसका ससुराल ओडिशा के मयूरभंज जिले में है।

महिला के पिता मजदूरी करते हैं। दो साल पहले ही पति ने उसे छोड़ दिया है। वह तब से मायके में रहती है। युवक अपने महिला मित्र के साथ इससे पहले भी इसी होटल में जून में ठहरे थे। साकची थाने की पुलिस ने टीएमएच में महिला से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया।

देर रात साकची थाना प्रभारी संजय कुमार होटल पहुंचे। होटल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। दोनों के स्वजनों से पुलिस पूछताछ की गई है।

युवक ने होटल के कमरा नंबर 103 को 17 अगस्त की रात 10 बजे कमरा बुक किया था। युवक दूध सप्लाई का काम करता है। उसके पिता गोलगप्पा बेचते हैं।

80 फीसद चुका था युवक

शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब युवक के स्वजनों को परिचित ने फोन कर जानकारी दी कि राकेश कमरा में जल गया है।

सूचना पर होटल के कर्मचारी कमरे की ओर पहुंचे तो अवाक रह गए। युवक 80 फीसद जला हुआ था। वहीं महिला के पेट और हाथ जले हुए थे। दोनों को पहले टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से टीएमएच ले जाने को कहा गया।

एक बच्चे की मां है महिला

पुलिस को महिला ने बताया कि युवक से वह पूर्व से परिचित है। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। वह कुछ दिन पहले ही ओडिशा से मायके आई है। उसे एक बच्चा भी है।

युवक ने उसे गुरुवार रात होटल में दबाव देकर बुलाया था। वह होटल में रात में पहुंची। युवक ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया और विवाद भी किया।

इसके बाद युवक ने खुद ही आग लगा ली। उसे बचाने में वह भी झुलस गई। वहीं साकची पुलिस के अनुसार युवक बताने की स्थिति में नहीं था जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि किसने किस पर शादी का दबाव बनाया।

होटल के कमरे में मिली मोमबत्ती

होटल के कमरे की पुलिस ने देर रात जांच की। कमरे में एक मोमबत्ती पुलिस को मिली है। वहीं बिस्तर का कुछ ही हिस्सा जला है।

युवक की शर्ट भी जली मिली है और तौलिया भी जला मिला है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर कमरे में आग कैसे लगी। फिलहाल, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts