सारंगढ़। वासुदेव बस मे अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहे मध्यप्रदेश के तीन आरोपियो को सरिया पुलिस ने पकड़ने मे सफलता प्राप्त किया है। आरोपियो से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


इस संबंध में सरिया थाना प्रभारी विजय चौधरी को मुखबीर से सूचना मिला कि मध्यप्रदेश के तीन आरोपी वासुदेव बस मे उड़ीसा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे है तथा वहा से मध्यप्रदेश के लिये रवाना हो जायेगे। जिसमें एक व्यक्ति एक पेर से विकलांग है जो अमलीपाली बैरियर से होते ला की ओर जा रहे । नाकाबंदी के दौरान वासुदेव बस जो बरगढ उडिसा से अमलीपाली बेरियर होते हुए रायगढ जाने वाली वासुदेव सवारी बस में तीन व्यक्ति बेठकर अमलीपाली बैरियर से होते हुए रायगढ की ओर अवेध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आने वाला है वासुदेव सवारी बस बरगढ उडिसा कि ओर से आते मिला जिसे हमराह स्टाप के अमलीपाली बेरियर के पास वासुदेव बस को रोककर चेक करने पर मुखबीर के बताये हुए हुलिया के व्यक्तियो को पुछताछ किया गया जो अपना नाम बनवारी पिता स्व0 रामचरण क॒शवा उम्र 43 वर्ष 02.मुकेश गाड़री पिता हीरा लाल गाडरी उम्र 36 वर्ष 03. रिकेश बेरागी पिता ओमप्रकाश बैरागी उम्र 32 वर्ष सभी साकिनान भमाबद थाना कुम्भराज जिला गुना का होना बताये। तलाशी के दौरान आरोपीयो के कब्जे से 03 बैग के अंदर से बरामद कुल 08 पैकेट गांजा जिसका कुल वजन 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। लगभग 40 हजार रूपये के मूल्य के इस गांजा को बरामद कर सरिया पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत अपराध दर्ज कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
