छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: रायपुर समेत सभी जिलों में बरसेंगे बादल, गिरेगा तापमान…

छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है.
प्रदेश में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखा जा रहा है।
मंगलवार को रामानुजगंज में जोरदार बारिश हुई. आज भी जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में बारिश की संभावना है. इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
रामानुजगंज – 7 सेमी, कुसमी – 6 सेमी, ओड़गी, महासमुंद – 3 सेमी, अंबिकापुर, राजपुर, दरभा प्रतापपुर – 2 सेमी, तिल्दा, जगदलपुर, लाभांडी, बलौदा बाजार, लोरमी, कुआरकोड़ा – 1 सेमी और कुछ स्थानों पर कम वर्षा दर्ज की गई। कर दी गई।
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर – मंगलवार को रायपुर में गर्मी और उमस रही, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या राता में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
कोरबा- मौसम विभाग ने कोरबा जिले और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
