छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी (Fraud ) का मामला सामने आया है। शिक्षित बेरोजगार युवक ने कांग्रेस नेता पर 3 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस नेता राजेंद्र मार्कण्डेय (Congress leader Rajendra Markandeya) पर ठगी का आरोप लगा है जिसमें नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि, राजेंद्र मार्कंडेय ने शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए है।

बता दें कि, राजेंद्र मार्कण्डेय वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। प्रदेश अनुसूचित जनजातीय प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी हैं। वहीं पीड़ित केशव राम पिता सोनदास कुम्हारी थाना पांडातराई ने ठगी का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि, कांग्रेस नेता राजेन्द्र मारकंडे थाना सहसपुर लोहारा ने 2019 में हुए शिक्षाकर्मी भर्ती में कांग्रेस के विधायक और मंत्रियों के साथ खुद का बेहतर संबंध होने के नाम से नौकरी लगाने 3 लाख रुपए लिया है।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

