8.5 करोड़ से किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त 27 जुलाई को भेज दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के खाते में ये राशि भेजी थी.
तकरीब 10 से 12 दिन बीतने के बाद सरकार ने अब 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत कर दी है. इसके लिए किसान पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 13 किस्तें भेजी जा चुकी हैं.
लिस्ट में चेक करें नाम
> पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
> अब होम पेज पर राइट साइड में ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर .
> फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर .
> अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें.
> डिटेल भरने के बाद ‘Get Data’ पर .
> अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा
यहां करें संपर्क
किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त भेज दी गई है. अगर आप पीएम किसान योजना के योग्य लाभार्थी हैं और फिर भी आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नही हैं. किस्त न आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप इस योजना के योग्य हैं तो अगली किस्त में 14वीं किस्त की राशि एड करके भेजी जा सकती है.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
